15 सितंबर 2021 : अभियंता दिवस
अभियंता दिवस
Engineers Day
आज का दिन : 15 सितंबर 2021
- प्रतिवर्ष देश में 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है।
- महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती 15 सितंबर पर यह दिवस मनाया जाता है।
- भारत सरकार ने सन् 1968 में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्म तिथि 15 सितंबर को 'अभियंता दिवस' घोषित किया था।
- देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।
- सर एम.वी. के नाम से विख्यात रहे डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर, जो कि अब कर्नाटक में है, के 'मुद्देनाहल्ली' नामक स्थान पर 15 सितंबर, 1861 को हुआ था।
- दक्षिण भारत के मैसूर (कर्नाटक) को एक विकसित एवं समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का अभूतपूर्व योगदान रहा है।
- डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को 'कर्नाटक का भागीरथ' भी कहते हैं।
- आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में याद किए जाने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन मृत्यु- 14 अप्रेल 1962 को हुआ।
- भारत सरकार ने अपने महान सपूत डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सम्मानित करते हुए सन् 1955 में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया।
Post a Comment